टीम ने पकड़ा 930 बोतल अधोमानक पानी
गोंडा, जून 26 -- गोंडा। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक ओंकार नाथ वर्मा ने शुक्रवार को ट्रेन संख्या 20103 के रसोई यान के निरीक्षण के दौरान 680 बोतल अधोमानक पानी जब्त किया। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 13020 के निरीक्षण में 250 बोतल अधोमानक पानी जब्त किया। दोनों ट्रेनों से जब्त की गई कुल 930 बोतल अधोमानक पानी को एलपीओ गोंडा में जमा करवा दिया। टीम ने ट्रेन संख्या 20103 में जाँच के दौरान एक अनधिकृत वेंडर को पकड़ा , जिसे ऑन-बोर्ड आरपीएफ स्टाफ को कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें- तीन ट्रेनों में औचक जांच, बड़ी संख्या में अवैध पानी की बोतलें जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.