टीम ने जल जीवन मिशन की परखी हकीकत
सुल्तानपुर, मई 29 -- कुड़वार, संवाददाता जल जीवन मिशन के तहत संचालित "हर घर जल योजना" की जमीनी हकीकत परखने के लिए शुक्रवार को अधिकारियों की टीम विकास खण्ड के रवनियां पूरब गांव पहुंची। निरीक्षण के दौरान टीम ने गांव में स्थापित पानी की टंकी, पाइप लाइन तथा घर-घर दिए गए जल कनेक्शनों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण दल में डीडी कृषि रामाश्रय यादव, बीडीओ विनय कटियार, जेई आरईडी दीप शिखा, जेई एमआई राजेश श्रीवास्तव तथा एडीओ पंचायत संतोष पाल शामिल रहे। अधिकारियों ने गांव के विभिन्न पुरवों में जाकर जलापूर्ति व्यवस्था की जांच की और ग्रामीणों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली।बीडीओ विनय कटियार ने बताया कि पानी की टंकी पूर्ण रूप से संचालित मिली तथा सभी पुरवों में पाइप लाइन सही पाई गई। शिकायत रजिस्टर में दर्ज समस्याओं, जैसे पानी की कमी और पाइप लाइन फट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.