टीम ने किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
समस्तीपुर, जून 30 -- विद्यापतिनगर। प्रखंड के राजकीय प्राथमिक मकतब कबई नयाटोल में मंगलवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आरबीएसके की चिकित्सा टीम ने विद्यालय के बच्चों का समग्र स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श देने के साथ जरूरतमंद बच्चों के बीच नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया। विद्यालय के प्रधान शिक्षक मो. मेराज ने बताया कि शिविर में डॉ. रजनीश झा, फार्मासिस्ट कुंदन कुमार, एएनएम स्मिता कुमारी एवं मो. शमीम ने बच्चों की विस्तृत स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान बच्चों की लंबाई, वजन, आंख, कान, दांत, पोषण स्तर तथा सामान्य स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की गई, ताकि किसी भी बीमारी या शारीरिक समस्या की समय रहते पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके। शिविर के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.