टीम नितिन में संजय मयूख को जगह नहीं, सिद्धार्थ उपाध्यक्ष, शिवेश एससी मोर्चा अध्यक्ष, ऋतुराज क्या बने?
पटना, अगस्त 17 -- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान हो गया है। नई टीम में बिहार से तीन नेताओं को जगह मिली है। इनमें शिवेश कुमार राम, ऋतुराज सिन्हा और सिद्धार्थ शंभू शामिल हैं। हालांकि, बिहार से किसी नेता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष या राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी नहीं मिली है। नई टीम में शिवेश कुमार राम को अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ऋतुराज सिन्हा को सभी सेल का सह-संयोजक बनाया गया है। सिद्धार्थ शंभू को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। वह राष्ट्रीय मंत्री के तौर पर केंद्रीय संगठन में काम करेंगे।टीम नितिन नवीन में संजय मयूख शामिल नहीं सिद्धार्थ शंभू बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं और राष्ट्रीय टीम में शामिल होने वाले बिहार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.