बदायूं, जून 22 -- तेज रफ्तार और लापरवाही से दौड़ा रहे ओवरलोड ट्रक को नायब तहसीलदार अमित कुमार एवं पुलिस ने हाईवे पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नहीं पकड़ा जा सका। पुलिस ने ट्रक को पकड़ने के लिये काफी पीछा भी किया। पुलिस की जांच में चालक की पहचान रामपाल सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह, निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई के लिए खनन अधिकारी को सूचित कर दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ओवरलोडिंग, यातायात नियमों के उल्लंघन और लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- टीम को चकमा देकर भागा ट्रक चालक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...