लखनऊ, अप्रैल 12 -- व्यक्तिगत प्रदर्शन से ज्यादा टीम की जीत अहम है। यह कहना है गुजरात टाइटंस के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का। मैच के बाद आयोजित प्रेंस कांफ्रेंस में कृष्णा ने कहा कि चार मैचों में 10 विकेट लेने से अधिक जरूरी टीम की जीत है। पिच को लेकर उन्होंने बताया कि यह बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण थी। अगर लाइन-लेंथ सही न हो, तो रन बनना तय है, खासकर पावरप्ले में। उन्होंने कहा कि शॉर्ट बॉल और बाउंसर के बढ़ते इस्तेमाल पर रणनीति का हिस्सा है। यॉर्कर, लेंथ बॉल और स्लोअर गेंदों का संतुलन जरूरी है। कोच खेरा की भूमिका पर कृष्णा ने कहा कि अनुभवी कोच खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों से अवगत कराते हैं। मैदान के बाहर भी उनके अनुभव हमारे लिए बेहद उपयोगी हैं। फिटनेस पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि घरेलू सीजन खेलने से शरीर बेहतर कंडीशन में ...