मुंबई, नवम्बर 9 -- भारत के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को 14 नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए सोमवार को मुंबई टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। मुंबई को एलीट ग्रुप डी में छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हैदराबाद, ओडिशा, उत्तराखंड और विदर्भ के साथ रखा गया है। रणजी ट्रॉफी के शुरुआती चार दौर के लिए टीम में जगह नहीं पाने वाले 36 वर्षीय सूर्यकुमार को सफेद गेंद के टूर्नामेंट में मुंबई की कप्तानी दिए जाने की संभावना थी, बशर्ते श्रेयस अय्यर उपलब्ध नहीं होते।शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर भी खेलेंगे मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने बयान में कहा, ''भारत की टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई टीम की अगुआई करेंगे। वह अपने अपार अंतरराष्ट्रीय अनुभव, नेतृत्व क्षमता और आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को मजबूती देंगे।'' टीम में भारत के ऑलरा...