टीम इंडिया में इंजरी का सिरदर्द, अब गंभीर-अगरकर पूछ सकते हैं VVS लक्ष्मण से ये बड़ा सवाल
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की आज यानी गुरुवार 3 सितंबर को मुंबई में होने वाली समीक्षा बैठक में न्यूजीलैंड के सभी फॉर्मेट वाले महत्वपूर्ण दौरे से पहले प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों के प्रबंधन और अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की व्यापक रणनीति पर मुख्य रूप से चर्चा की जाएगी। बैठक में मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर शामिल होंगे। उम्मीद है कि जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम के खराब प्रदर्शन पर भी विस्तार से चर्चा होगी। हालांकि, यह भी समझा जा रहा है कि बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया समेत अन्य अधिकारी भविष्य की ओर देखना चाहते हैं। वहीं, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के भी बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड दौरा अक्टूबर-नवंबर में होगा।खिलाड़ियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.