नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- टीम इंडिया को भले ही हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में हार मिली, लेकिन एक बड़ा रिकॉर्ड इस मैच के दौरान भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया। भारतीय क्रिकेट टीम T20I क्रिकेट में 2000 छक्के जड़ने वाली दुनिया की दूसरी और एशिया की पहली टीम बन गई है। इस मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड किसी और टीम के नाम नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही वेस्टइंडीज की टीम के नाम दर्ज है। हालांकि, भारत एशिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 2000 छक्के पूरे कर लिए हैं। वेस्टइंडीज की टीम ने पिछले ही मैच में 2000 छक्के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए थे और कैरेबियाई टीम दुनिया की पहली टीम इस उपलब्धि पर पहुंचने वाली थी। अभी भी सबसे ज्यादा छक्के टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज के नाम दर्...