नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- टीम इंडिया ने वेलिंगटन में जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के पहले दिन के पहले सेशन में न्यूजीलैंड की लंका लगाकर रख दी। भारतीय तेज गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की। चार विकेट लंच तक भारतीय गेंदबाजों ने निकाले और मेजबानों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। इस मैच में टॉस किस टीम ने जीता और दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी है? ये भी आप जान लीजिए, क्योंकि मैच लोकल टाइम के अनुसार तो 10 बजे शुरू हुआ था, लेकिन उस समय भारत में सुबह के साढ़े 3 बज रहे थे और टॉस को 3 बजे ही हो गया था। सबसे पहले बात करते हैं कि टॉस किस टीम ने जीता? इसका जवाब यह है कि भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। अगर टॉम लैथम टॉस जीतते तो वे भी निश्चित रूप से ऐसा ही करते। इसके पीछे की वजह यह है कि...