नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इससे पहले 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज भी दोनों देशों के बीच खेली गई, लेकिन पांच मैचों से जो सिलसिला चला आ रहा था, वह रविवार 11 अक्टूबर को टूट गया। अभी तक टीमें टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी चुन रही थीं और रन चेज करते हुए मैच को जीतने में सफल हो रही थीं, लेकिन रविवार की रात इंदौर के मैदान पर ऐसा नहीं हुआ। वेस्टइंडीज को टॉस जीतने के बाद और पहले गेंदबाजी करने बावजूद हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, अभी तक वनडे सीरीज के तीन मैचों में ऐसा देखा गया था कि जो टीम टॉस जीत रही थी, वह टीम पहले गेंदबाजी कर रही थी। यहां तक कि रन चेज में टीम जीत भी रही थी। भारत ने वनडे सीरीज के पहले दो मैच इसी अंदाज में जीते थे, जबकि वेस्टइंडीज ने आखिरी मैच में 350 से ज्यादा...