टीम इंडिया ने एशिया कप का खिताब जरूर जीता, मगर हरमनप्रीत की टीम की एक कमजोरी भी आ गई सामने
नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार 13 सितंबर को एशिया कप का खिताब जीता। रिकॉर्ड 8वीं बार भारतीय टीम वुमेंस एशिया कप की चैंपियन बनी। बैट और बॉल से शानदार खेल भारतीय टीम ने दिखाया, लेकिन एक कमजोरी भी भारत की इस दौरान उजागर हुई। यह कमजोरी फील्डिंग से जुड़ी हुई है, जिसको लेकर इंडियन वुमेन क्रिकेट टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने भी बात की। उन्होंने एशिया कप में टीम के क्षेत्ररक्षण में खराब प्रदर्शन को खास तवज्जो नहीं दी और कहा कि खिलाड़ी इस विभाग में सुधार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। भारत ने रविवार को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एकतरफा एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर आठवीं बार एशिया कप जीता, लेकिन हैरानी की बात यह भी रही कि पांच मैचों में 13 कैच भी भारतीय खिलाड़ियों ने छोड़े। ऐसे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.