नई दिल्ली, जनवरी 8 -- T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी महीने खेली जाने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं। ये टी20 सीरीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिए बेहद अहम है, लेकिन एशिया कप 2025 फाइनल के हीरो और नंबर 3 के बल्लेबाज तिलक वर्मा को पेट में चोट लगी है, जिसकी वजह से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर होने की कगार पर हैं। जल्द ही आधिकारिक घोषणा भी इस बारे में हो सकती है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो तिलक वर्मा को विजय हजारे ट्रॉफी 2026 के मैच से पहले तिलक वर्मा दर्द में नजर आए। वे भारत की टीम का हिस्सा भी हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले 21 जनवरी से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। नागपुर में पहला मैच 21 जनवरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.