टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, दूसरे T20 मैच से बाहर हुआ नंबर वन प्लेयर; BCCI ने किया कन्फर्म
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां 5 मैचों की टी20 सीरीज गुरुवार 22 अक्टूबर से शुरू हो गई है। भारत ने पहला मुकाबला 4 विकेट से जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। हालांकि, दूसरे मुकाबले से पहले एक तगड़ा झटका श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को लगा है। कल यानी शनिवार 24 अक्टूबर को खेले जाने वाले दूसरे T20 मैच से नंबर वन प्लेयर बाहर हो गया है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि बल्लेबाज ईशान किशन हैं, जो पहले मैच में भी नंबर 3 पर नहीं उतर पाए थे। बीसीसीआई ने उनके दूसरे टी20 से बाहर होने की पुष्टि कर दी है। बीसीसीआई ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दी है कि ईशान किशन दूसरे मैच का हिस्सा नहीं होंगे। बीसीसीआई ने बताया, "ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.