नई दिल्ली, जुलाई 7 -- टीम इंडिया को इसी साल न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना है, जहां सीनियर टीम की न्यूजीलैंड में होने वाली हर फॉर्मेट की सीरीज में हिस्सा लेना है। न्यूजीलैंड का दौरा सबसे कठिन दौरों में गिना जाता है। ऐसे में टीम इंडिया को तैयारी का पूरा मौका मिले, यह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने सुनिश्चित किया है। टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए टीम वहां का 'शैडो टूर' (तैयारी के लिए दौरा) करेगी। इस दौरे में तीन लिस्ट ए मैच और दो प्रथम श्रेणी मैच शामिल होंगे, जिनमें राष्ट्रीय टेस्ट टीम के कुछ खिलाड़ी भी खेल सकते हैं। इंडिया ए का यह दौरा सीनियर टीम में जगह बनाने की दौड़ में शामिल खिलाड़ियों के लिए तैयारी का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकता है। इस अहम सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के हालात में जरूरी अभ्यास के लिए कुछ सीनियर ...