नई दिल्ली, जुलाई 28 -- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे और फील्डिंग कोच टी. दिलीप का अनुबंध समाप्त हो गया है और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को कहा कि बोर्ड इन दोनों के कार्यकाल को कोई विस्तार नहीं देने जा रहा है। बीसीसीआई श्रीलंका दौरे के लिए जल्द ही नए फील्डिंग कोच के नाम की घोषणा करेगा। सैकिया ने बताया कि फिलहाल 'दो-तीन नामों पर चर्चा चल रही है।' सूत्रों के अनुसार भारत की महिला टीम और भारत-ए के पूर्व सहयोगी सदस्य शुभदीप घोष इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं और उनके टी. दिलीप तथा डोएशे की जगह लेने की संभावना है।'इस्तीफा स्वीकार करने का प्रश्न ही नहीं' सैकिया ने 'पीटीआई' से विशेष बातचीत में कहा, ''सहायक कोच डोएशे का भारतीय पुरुष टीम के साथ दो वर्ष का अनुबंध 10 जून को समाप्त हो...