नई दिल्ली, जून 15 -- इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला आज दांबुला में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ए ने मेजबान श्रीलंका के सामने 265 रन बनाए। ऐसे में आपको भी लग रहा होगा कि 266 रन अब श्रीलंका ए को बनाने होंगे, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। श्रीलंका को जीत के लिए 266 नहीं, बल्कि 261 रन ही बनाने हैं। ऐसा भारतीय खिलाड़ी की एक गलती की वजह से हुआ है। यहां तक कि अंपायर ने भी उसे वॉर्निंग दी थी, लेकिन वह संभला नहीं और टीम पर 5 रनों की पेनल्टी लगवा दी। हालांकि, हैरानी की बात यह भी है कि इसी मैच में इंडिया ए को भी 5 रन फ्री में मिले थे। दरअसल, मामला इंडिया की पारी का है, जब श्रीलंका ए की ओर से गेंदबाजी की जा रही थी तो 37वें ओवर में विपराज निगम पिच के बीच में रन के लिए दौड़ पड़े। डेंजर जोन में स्पाइक्स के साथ...