नई दिल्ली, फरवरी 23 -- टी20 विश्व कप के सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद टीम इंडिया की कमियों पर जमकर बातचीत हो रही है। प्लेइंग इलेवन के चयन से लेकर बल्लेबाजों के अप्रोच तक, तमाम पहलुओं को लेकर आलोचनाएं हो रही हैं। इस बीच पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार भारत के लिए वरदान की तरह हो सकती है, बशर्ते कि कमियों में सुधार किया जाए। टी20 विश्व कप में सोमवार को दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 111 रनों पर ही सिमट गई। शिवम दुबे के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। दुबे ने 42 रन की पारी खेली। यह भी पढ़ें- हम और मजबूत होकर वापस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.