नई दिल्ली, जुलाई 21 -- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन के बाद सबसे छोटे फॉर्मेट में एक भी मैच नहीं जीता है। सूर्यकुमार यादव की जगह भारतीय टी20 टीम की कमान संभालने वाले श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में लगातार दो सीरीज में ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने आयरलैंड में दो जबकि इंग्लैंड में चार टी20 मैच गंवाए। इंग्लैंड में पहला टी20 बारिश में धुल गया था। श्रेयस ब्रिगेड को अब गुरुवार (23 जुलाई) से जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। आगामी सीरीज से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टीम इंडिया को चेताया है। उन्होंने कहा कि भारत को जिम्बाब्वे को हल्के में लेने का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है क्योंकि दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होगी।'मुझे नहीं लगता कि सीरीज में ऐसा होगा' रजा ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ''इस सीरी...