नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- अभिषेक शर्मा (61), तिलक वर्मा (नाबाद 51) और शिवम दुबे के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने शनिवार को एशियाई खेल 2026 की क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। भारत ने एशियन गेम्स 2026 में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता। आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने भारतीय टीम को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी और खिताबी मुकाबले जीतने के बाद पदक समारोह के दौरान टीम को स्वर्ण पदक प्रदान किया। पाकिस्तान को रजत और श्रीलंका को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को हराकर श्रेयस अय्यर हद से ज्यादा खुश, रात को होने वाला है जश्नमहिला और पुरुष क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड एशियन गेम्स में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक डबल जीत का जश्न मनाया। पिछले सप्ताह महिला टीम के गोल्ड जीतने ...