नई दिल्ली, मार्च 11 -- टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर गौतम गंभीर दो आईसीसी इवेंट जीतने वाले पहले भारतीय कोच बन गए हैं। 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और अब 2026 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप उनकी कोचिंग में भारत ने जीता है। व्हाइट बॉल क्रिकेट में उनके आंकड़े शानदार हैं, लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में उतनी सफलता उनको नहीं मिली है। यही कारण है कि उन्होंने अपना अगला टारगेट आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को बताया है। उनका कहना है कि पहला टारगेट ये है कि हम फाइनल के लिए क्वालीफाई करें और फिर उसे जीतें। एएनआई के पॉडकास्ट में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से पूछा गया कि क्या आपका अगला गोल ओलंपिक गोल्ड है? इस पर गौतम गंभीर ने कहा, "यह अभी दूर है। मैं उसके बारे में नहीं देख रहा। वहां तक तो मेरा टेन्योर ही नहीं है। ओलंपिक 2028 में है और मेरा टेन्योर 20...