नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई में एक नई रवायत शुरू हो रही है। अभी तक सिलेक्शन मीटिंग का हिस्सा सिर्फ सिलेक्टर रहते थे, लेकिन इसमें बीसीसीआई ने एक बड़ा बदलाव किया है। सिलेक्शन मीटिंग में अब से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी सीओई के प्रमुख को भी नियमित तौर पर रखा जाएगा। यह बात खुद बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बताई है। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। मंगलवार 6 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण भविष्य में सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में शामिल होंगे। वह गुवाहाटी में टी20 अंतरराष्ट्रीय और भारत ए टीम के चयन के लिए हुई बैठक में भी मौजूद थे। सैकिया ने पीटीआई से कहा, ''अब से वीवीएस लक्ष्मण सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में शामिल होंगे, ताकि च...