नई दिल्ली, मई 9 -- टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर शुक्रवार, 8 मई की शाम दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल मैच देखने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे। गंभीर के दिल में दोनों ही टीमों के लिए खास जगह है। केकेआर को वह 2012 और 2014 में बतौर कप्तान चैंपियन बना चुके हैं। वहीं 2024 में बतौर मेंटोर इस टीम ने अपना खिताब जीता था। वहीं दिल्ली की टीम से ही उनका आईपीएल करियर शुरू हुआ था और इसी टीम के लिए उन्होंने अपने आईपीएल करियर का आखिरी मैच भी खेला था। गंभीर अकेले ही DC vs KKR मैच देखने नहीं आए थे, उनके साथ टीम इंडिया के सिलेक्टर आरपी सिंह भी मौजूद थे। दोनों को मैच के दौरान लंबी बातचीत करते हुए देखा गया। उनके साथ बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- VIDEO: ग्रीन की वजह से कैसे पूरा हुआ फिन एलन का शतक? थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.