बुलंदशहर, मार्च 8 -- अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया की जीत के साथ ही देशभर में जश्न का माहौल बन गया। जैसे ही भारत ने मैच अपने नाम किया, वैसे ही प्रशंसक खुशी से झूम उठे तथा शहर के विभिन्न इलाकों में उत्सव जैसा माहौल बन गया। भारत ने तीसरी बार वर्ल्ड कप जीत कर रिकॉर्ड कायम किया।मैच समाप्त होते ही क्रिकेट प्रेमियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचकर अपनी खुशी जाहिर की। कई स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी भी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। भारत की जीत के हर पल को लेकर युवाओं और क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि टीम इंडिया की यह जीत देश के लिए गर्व का क्षण है। देर रात तक लोग सड़कों और चौराहों पर जुटे रहे और "भारत माता की जय" तथा "टीम इंडिया जिंदाबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.