रायपुर, मई 11 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ चार विकेट लेने की अपेक्षा उन्हें छक्का लगाने में अधिक मजा आया। उन्होंने दो गेंदों में नाबाद 7 रन बनाए और आरसीबी ने दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। आरसीबी को एमआई के खिलाफ 167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी तीन गेंदों में नौ रन चाहिए थे। राज अंगद बावा ने वाइड यॉर्कर डालने का प्रयास किया लेकिन भुवनेश्वर न केवल गेंद तक पहुंचे बल्कि उसे डीप कवर के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया। उन्होंने अगली गेंद पर सिंगल लिया। रासिख सलाम दार ने आखिरी गेंद पर तेजी से भागकर दो लिए और आरसीबी को जीत दिला दी। भुवनेश्वर प्लेयर ऑफ मैच चुने गए। उन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर चार विकेट लिए। भुवी ने रोहित शर्मा (22) और सूर्यकुमार यादव (0) जैसे...