टीम इंडिया के लिए आई एक अच्छी खबर, दिग्गज ऑलराउंडर हुआ टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह फिट
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- बीसीसीआई के सिलेक्टर्स जब कल यानी मंगलवार 28 जुलाई को श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम का चुनाव करने बैठेंगे तो निश्चित तौर पर सबसे बड़े असमंजस में होंगे। इसके पीछे का कारण यह है कि कई भारतीय खिलाड़ी चोटिल हैं, जिन पर रिपोर्ट आनी है, लेकिन एक खुशखबरी भी सिलेक्टर्स के लिए आई है। वह यह है कि भारतीय टीम का एक दिग्गज ऑलराउंडर पूरी तरह फिट हो गया और टेस्ट सीरीज में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध है। ये कोई और नहीं, बल्कि रविंद्र जडेजा हैं, जो काफी समय से टीम से बाहर थे। रविंद्र जडेजा को आईपीएल 2026 के दौरान टेनिस एल्बो इंजरी की समस्या का सामना करना पड़ा था। जडेजा ने इसका इलाज कराया और दो महीने से ज्यादा समय तक क्रिकेट से दूर रहे, लेकिन अब खबर है कि वह वापसी करने के लिए तैयार हैं और पूरी तरह फिट हो गए हैं। वॉशिंगटन सुंदर और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.