नई दिल्ली, जून 3 -- टीम इंडिया को इस साल अक्टूबर से लेकर दिसंबर के पहले सप्ताह तक न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलेगी। इसी लंबी सीरीज के शेड्यूल का ऐलान न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कर दिया है। 3 जून को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 5-5 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज के अलावा दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इस तरह कुल 12 मैच भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर खेलेगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने समर सीजन के शेड्यूल की घोषणा करते हुए बताया है कि भारतीय टीम एक लंबी सीरीज उनके यहां खेलेगी। भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत पांच मैचों की टी20 सीरीज के साथ होगी। इसके बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी और फिर दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी, जो आईसीसी वर्ल्ड ...