नई दिल्ली, जून 12 -- भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई के सबसे महंगे रियल एस्टेट इलाकों में शुमार वर्ली में एक आलीशान अपार्टमेंट किराए पर लिया है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, अय्यर ने तीन साल के लिए यह फ्लैट लीज पर लिया है। इसके लिए उन्हें कुल 7.14 करोड़ रुपये किराया चुकाना होगा। बता दें श्रेयस अय्यर भारतीय क्रिकेट के प्रमुख मध्यक्रम बल्लेबाजों में शामिल हैं। घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल ही में उन्हें सूर्य कुमार यादव की जगह बीसीसीआई ने टी-20 टीम की कमान सौंपी है।वर्ली के लग्जरी टावर के इस अपार्टमेंट की क्या है खासियत दस्तावेजों के मुताबिक यह अपार्टमेंट वर्ली स्थित आर्टेशिया नामक प्रीमियम रिहायशी टावर म...