मऊ, मार्च 8 -- मऊ, संवाददाता। टी 20 विश्व कप मैच के फाइनल में भारत की शानदार जीत के बाद मऊ में जीत के जश्न में पूरा शहर डूब गया। क्रिकेट प्रेमियों ने सड़कों पर उतरकर जमकर आतिशबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस भी चौकस रही। पल-पल की गतिविधि पर उच्चाधिकारी पैनी नजर रखे रहे। तानेबाने के मऊ जिले में रविवार की देर शाम जैसे ही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराया, लोग खुशी से झूम उठे। नगर क्षेत्र के सिंधी कालोनी, सदर चौक, रौजा बाजार, बेली बाजार, घास बाजार, मिर्जाहादीपुरा, आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, भीटी समेत सभी स्थानों पर क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी करके अपनी खुशी का इजहार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.