नई दिल्ली, जुलाई 22 -- टीम इंडिया के खिलाफ बुधवार 23 जुलाई से खेली जाने वाली 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम का ऐलान हो गया है। बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टी20 सीरीज के बाद टीम में 3 बदलाव देखने को मिले हैं। सिकंदर रजा की कप्तानी वाली टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। ऑलराउंडर वेसली मधेवीरे और तेज गेंदबाज नेमान न्यामहुरी के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज तफद्जवा तिसीगा को टीम में शामिल किया गया है। तिसीगा पहली बार टी20 टी20 का हिस्सा बने हैं। जिम्बाब्वे की टीम को कुछ ही महीने पहले टी20 विश्व कप की डबल चैंपियन बनी भारतीय टीम से हरारे में भिड़ना है, लेकिन टीम इंडिया के साथ समस्या यह है कि पिछली दो सीरीज भारत हार गया है। इस दौरे के लिए भी कोई अनुभवी टीम नहीं चुनी गई है। गेंदबाजी में कई नए नाम शामिल है...