नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- न्यूजीलैंड की टीम भले ही आखिरी के दो टी20 मैच भारत के खिलाफ जीत गई हो, लेकिन सीरीज फिर भी भारत ने जीती। अब 5 मैचों की वनडे सीरीज दोनों देशों के बीच 4 नवंबर से खेली जानी है, लेकिन इससे पहले मेजबान न्यूजीलैंड टीम को डबल झटका लगा है। दो बड़े खिलाड़ी आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऑलराउंडर रचिन रविंद्र और बल्लेबाज मार्क चैपमैन वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। दोनों खिलाड़ी इंजरी से उबर नहीं पाए हैं। टी20 सीरीज में भी ये खिलाड़ी नहीं खेल पाए थे। मार्क चैपमैन को यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग में खेलते समय चोटिल हुए थे। उनको हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। इस पर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड का बयान आया है। बोर्ड ने बताया है कि MRI के बाद, उन्हें पूरी तरह से फिट होने से पहले अब दो हफ्ते और रिहैब की जरूरत है। इसके अलावा रचिन रविंद्र ...