वेलिंगटन, नवम्बर 18 -- न्यूजीलैंड की टीम ने भी टीम इंडिया के खिलाफ कल यानी 19 नवंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच से पहले गेंदबाजी प्लान को लेकर पत्ते खोल दिए हैं। कीवी कप्तान टॉम लैथम ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में तीन तेज गेंदबाज और एक ऑलराउंडर के साथ उतरेगी। हालांकि, उन्होंने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की दौड़ से जुड़े गणितीय समीकरण में उलझने से इनकार कर दिया। भारत इस मैच में चार प्रोपर तेज गेंदबाजों के साथ उतरने वाला है। इसकी पुष्टि मंगलवार 17 नवंबर को ही भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कर दी थी। टॉम लैथम ने कहा कि उनकी टीम के लिए यही बेहतर है कि वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की दौड़ की चिंता करने की बजाय अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करे। न्यूजीलैंड की टीम अभी छह टेस्ट मैचों में चार जीत और ए...