टीम इंडिया के ऊपर से कैसे टलेगा फॉलोऑन का खतरा? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में हालत खस्ता
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच क्राइटचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है। शनिवार को मैच के दूसरे दिन मेजबान न्यूजीलैंड का दबदबा देखने को मिला। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 356 रन बनाने के बाद भारतीय टीम की हालत खस्ता कर दी। स्टंप्स के समय भारत का पहली पारी में स्कोर 46 ओवर में छह विकेट पर 116 रन था। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह जूझते हुए नजर आए। भारत पर अब फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। फॉलोऑन टेस्ट क्रिकेट में एक ऑप्शनल नियम है। अगर पहले बैटिंग करने वाली टीम चाहे तो निर्धारित न्यूनतम बढ़त हासिल करने के बाद फॉलोऑन दे सकती है। यह फैसला पहले बैटिंग करने वाली टीम का कप्तान मजबूत स्थिति में होने की सूरत में लेता है।टीम इंडिया के ऊपर से कैसे टलेगा फॉलोऑन का खतरा? टेस्ट में फॉलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.