जमशेदपुर, मार्च 9 -- जमशेदपुर। झारखंड रणजी टीम के कप्तान विराट सिंह ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम की फिटनेस इस समय दुनिया की किसी भी टीम से बेहतर है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में टीम इंडिया में व्यापक बदलाव देखने को मिला है, जिसका फायदा भविष्य में भी टीम को मिलेगा।विराट सिंह ने कहा कि मौजूदा मुकाबले में भारत ने बड़ा लक्ष्य खड़ा किया है, जिसे हासिल करना न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से अधिक दर्शकों की मौजूदगी में लक्ष्य का पीछा करना न्यूजीलैंड के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...