लखनऊ, जून 16 -- भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है। यही कारण है कि अफगानिस्तान के खिलाफ बुधवार को लखनऊ में होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दो बदलाव भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं। स्पिनर कुलदीप यादव और बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मौका मिलने की उम्मीद है। भारत ने धर्मशाला में बारिश से प्रभावित मैच में आसान जीत दर्ज करके तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है और दूसरे मैच में जीत हासिल करने पर उसे अजेय बढ़त मिल जाएगी। हालांकि, भारतीय टीम इससे कहीं आगे की सोच रही है। भारत को विश्व कप पहले से पहले लगभग दो दर्जन मैच खेलने हैं और टीम प्रबंधन पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह विभिन्न संयोजनों को आजमाएगा। अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा ...