नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर धमाकेदार आगाज किया है। लगातार तीन मैच जीतकर भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है। सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम वापसी करना चाहेगी, वहीं भारतीय टीम अपने दबदबे को बरकरार रखना चाहेगी। भारत ने शुरुआती तीन मैचों में प्लेइंग इलेवन में कुछ ही बदलाव किए हैं। मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को पिछले कुछ मैचों में मौका मिला है, जबकि ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है। हालांकि पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा चौथे टी20 मैच में बदलाव देखना चाहते हैं, उन्होंने टीम मैनेजमेंट से मंयक को मौका देने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- इस समय दुनिया के बेस्ट ओपनर हैं अभिषेक शर्मा, किसने की इस बैटर की ऐसी तारीफ?मयंक-प्रिंस को प्लेइंग इलेवन में रखने की स...