रामपुर, मार्च 11 -- टांडा। टीम इंडिया की जीत की खुशी में एक व्यक्ति द्वारा रायफल से हर्ष फायरिंग की गई, जिसकी विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक कृष्ण पाल सिंह ने तहरीर में बताया कि वह आईजीआरएस की पेंडिंग विवेचना करने में व्यस्त थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली। उस वीडियो की जांच में पाया गया कि एक्स प्लेटफार्म पर पुलिस के उच्च अधिकारियों को टैग करते हुए एक वीडियो पोस्ट की गई है। इस पोस्ट में एक व्यक्ति द्वारा रायफल से हर्ष फायरिंग करता दिख रहा है। यह टीम इंडिया की जीत की खुशी में किया गया है। उप निरीक्षक द्वारा आरोपी की तलाश की गई। पता चल जाने पर उपनिरीक्षक द्वारा आरोपी नगर निवासी महेंद्र के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.