लखीसराय, फरवरी 16 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जहां एक ओर श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में लीन दिखे, वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया की जीत की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। वार्ड पार्षद गौतम सहित स्थानीय खिलाड़ियों ने अशोक धाम मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-पाठ और हवन किया। उन्होंने कहा कि इंडिया 20-20 विश्व कप में भारत की टीम जीत हासिल करे इसके लिए पूजा अर्चना की गई है। पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ से भारतीय क्रिकेट टीम की विजय और देश की प्रतिष्ठा में वृद्धि की कामना की गई। उपस्थित खिलाड़ियों ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि देश के सम्मान से जुड़ा होता है। ऐसे में टीम इंडिया की सफलता के लिए ईश्वर का आशीर्वाद भी आवश्यक है। वार्ड पार्षद गौतम ने कहा कि पूरे देश की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.