नॉटिंघम, जुलाई 8 -- इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की पोल खोल दी है। टीम इंडिया के खिलाड़ी टी20 विश्व और आईपीएल अपनी सरजमीं पर खेलने के बाद पहली बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं और आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड की अपनी परिस्थितियों में और भी ज्यादा कमाल की गेंदबाजी शुरू कर दी है। ऐसे में उनका मानना ​​है कि भारत में आईपीएल के दौरान आसान विकेट पर खेलने के बाद इंग्लैंड की परिस्थितियों में गेंदबाजी करना सामान्य स्थिति में वापसी करना है। आर्चर ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 29 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि उनके साथी तेज गेंदबाज जोश टंग ने 38 रन देकर चार विकेट हासिल किये। उनके इस शानदार प्रदर्शन से 202 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारत...