टीम इंडिया की अनोखी मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, क्रिकेट इतिहास में पहली बार होगा ऐसा
नई दिल्ली, जून 2 -- क्रिकेट में द्विपक्षीय सीरीज दो टीमों के बीच खेली जाती है। इसमें एक मेजबान तो दूसरी मेहमान टीम होती है। मेहमान टीम को सीरीज खेलने के लिए मेजबान देश के दौरे पर जाना होता है। लेकिन अफगानिस्तान अनोखी मेजबानी करने जा रहा है। टीम इंडिया अपने ही घर पर मेहमान होगी और अफगानिस्तान मेजबान। दोनों टीमों के बीच सितंबर 2026 में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेले जाने की संभावना है। सीरीज के सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। अफगानिस्तान अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारत की मेजबानी करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, सीरीज के बारे में जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। अफगानिस्तान में सुरक्षा कारणों से इंटरनेशनल मैच का आयोजन नहीं होता। ऐसे में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) अपने घरेलू मैच विदेशी मैदानों पर खेलता है।ACB और DD...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.