टीम इंडिया का मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार, बेआबरू होकर मैदान छोड़ गए PCB चीफ
नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- भारत ने महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने 8वीं मरतबा यह खिताब जीता। हालांकि, दुबई से हरमन ब्रिगेड को बिना ट्रॉफी के ही स्वदेश लौटना पड़ेगा। टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी के हाथ से एशिया कप की ट्रॉफी लेने से मना कर दिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने यह फैसला बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के साथ लंबी चर्चा के बाद लिया है। दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बहुत देर तक ड्रामा चलता रहा। पोडियम पर मोहसिन नकवी खड़े रहे। टीम इंडिया मैदान में रुकी रही। बाद में जब भारतीय महिला टीम नहीं मानी तो आखिर बेआबरू होकर नकवी ने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया। वह तेज कदमों से चलते हुए मैदान से बाहर गए और बाद में अपनी कार में सवार होकर जाते देखे गए। हालांकि, इस बार यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि वह ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.