नई दिल्ली, जनवरी 29 -- टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि मौजूदा चैंपियन भारत इस बार इतिहास रच सकता है। उनके मुताबिक टीम इंडिया लगातार दो बार ख़िताब जीतने वाली पहली टीम बन सकती है। भारतीय टीम का मौजूदा प्रदर्शन बेहद ज़बरदस्त रहा है। 2024 में टी 20 विश्व कप का ख़िताब जीतने के बाद से टीम इंडिया ने कोई भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज या टूर्नामेंट नहीं गंवाया है। आंकड़ों पर नज़र डालें तो भारत का जीत-हार का रिकॉर्ड 32-5 का है, जो किसी भी विरोधी टीम के लिए खतरे की घंटी है। टी 20 रैंकिंग में नंबर 1 पर काबिज़ भारतीय टीम के पास इस वक्त दुनिया का सबसे बेहतरीन दल है। टीम में नंबर 1 टी 20 बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा और नंबर 1 टी 20 गेंदबाज़ वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं, जो विरोधियों पर भारी पड़ रहे हैं।टीम इंडिया जीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.