पीलीभीत, फरवरी 28 -- पीलीभीत। होली पर सुरक्षित परिवहन के लिए एआरटीओ ने हाईवे पर चेकिंग की। इसमें तीन वाहनों को सीज किया गया जबकि चार यात्री वाहनों का चालान कर दिया गया। साथ ही सभी हाईवे पर टीमों को लगाया गया है ताकि नियम और शर्ताों का उल्लंघन कर कोई वाहन न संचालित किया जाए । एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को जनपद के विभिन्न मार्गों पर यात्री वाहनों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक ऐसी बस जो परिवहन विभाग के पोर्टल पर परमिट शर्तों का उल्लंघन करने के अभियोग में ब्लैक लिस्ट थी। मार्ग पर पाए जाने पर इसके विरुद्ध सीज की कार्रवाई की गई। इसी के साथ एक मैक्सी कैब एवं एक ऑटो जिसमें क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर वाहन संचालन किया जा रहा था। इन दोनों वाहनों के विरुद्ध भी यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने के अभियोग में सीज की क...