टीबी स्क्रीनिंग में पटना अव्वल, कटिहार 29वें पायदान पर
कटिहार, अगस्त 12 -- कटिहार, एक संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बिहार में 2 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलाए गए 30 दिवसीय स्क्रीनिंग अभियान में जिलों के प्रदर्शन की तस्वीर बेहद दिलचस्प सामने आई है। राज्य ने निर्धारित 30 दिनों के लक्ष्य के मुकाबले 302 प्रतिशत स्क्रीनिंग कर नया रिकॉर्ड बनाया है। लेकिन जिलावार प्रदर्शन में भारी अंतर देखने को मिला। राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी रैंकिंग के अनुसार पटना 639 प्रतिशत उपलब्धि के साथ राज्य में पहले स्थान पर रहा, जबकि मुंगेर 145 प्रतिशत के साथ अंतिम यानी 38वें स्थान पर रहा। कटिहार 218 प्रतिशत उपलब्धि के साथ 29वें स्थान पर है। जारी रिपोर्ट में बिहार में 30 दिनों में कुल 63,26,324 स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जबकि अभियान के दौरान 1,90,91,155 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। यानी लक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.