अलीगढ़, दिसम्बर 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश में क्षयरोग (टीबी) के खिलाफ चल रही मुहिम में एक्सरे जांच एक अहम हथियार बनकर उभरी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी की आशंका वाले क्षेत्रों में लगातार स्क्रीनिंग कराई जा रही है, जिसमें लक्षण वाले मरीजों की एक्सरे जांच को प्राथमिकता दी जा रही है। इस अभियान में बस्ती, वाराणसी, श्रावस्ती जैसे जिलों ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। जबकि, अलीगढ़ लक्ष्य के सापेक्ष 18 प्रतिशत जांच कर 56वें स्थान पर पहुंच गया। आंकड़ों के अनुसार, बस्ती व वाराणसी में कुल संदिग्ध मरीजों में से 56 प्रतिशत लोगों की एक्सरे जांच पूरी कर ली गई है। यह न केवल प्रदेश में सर्वाधिक है, बल्कि अन्य जिलों के लिए एक मानक भी बन गया है। इसके बाद श्रावस्ती 55 प्रतिशत के साथ दूसरे पायदान पर है। गा...