मऊ, मई 3 -- दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भठिया में स्थित पंचायत भवन पर रविवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला मुख्यालय से आई डाक्टरों की टीम ने शिविर आयोजित किया। जिसमें पहुंचे मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के तहत यह शिविर आयोजित किया गया। जिसमें डा.मु.उमर उस्मानी मरीजों की जांच करते हुए दवा वितरण किया। डाक्टरों की टीम ने गांव के लोगों को टीबी के लक्षण तथा इसका उचित इलाज बताया। डाक्टर उस्मानी ने बताया कि टीबी के मुख्य लक्षण रात में पसीना आना, बलगम में खून आना, बांझपन, सीने में दर्द एवं गले में गांठ का होना है। वहीं आगे बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, कुपोषित व्यक्ति, पुराने टीबी रोगी, पुराने टीबी रोगी के सम्पर्क में आने व रहने ...