टीबी से बचाव को मोबाइल पर जा रहे मैसेज
मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- मुजफ्फरपुर। टीबी से बचाव के लिए लोगों के मोबाइल पर मैसेज पहुंच रहे हैं। राज्य स्वास्थ्य समिति ने यह पहल की है। डीपीएम सलीम जावेद ने बताया कि मैसेज भेज लोगों से अपील की जा रही है कि यदि टीबी के लक्षण दिखाई दें तो सरकारी या निजी अस्पताल में जाकर तुरंत जांच कराएं। विभाग के अनुसार, टीबी का समय पर पता चलने से इसका इलाज पूरी तरह संभव है। देरी होने पर संक्रमण बढ़ने के साथ-साथ यह अन्य लोगों में भी फैल सकता है। इसलिए शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.