टीबी से बचाव के लिए दो मोबाइल हैंडहेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे वाहनों को डीएम ने किया रवाना
खगडि़या, जुलाई 19 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में टी.बी. मुक्त भारत अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए दो मोबाइल हैंडहेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे वाहनों को शनिवार को डीएम विक्रम विरकर ने क्लेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डीएम ने स्वयं अपना एक्स-रे कराकर आमजन को यह संदेश दिया कि टी.बी. की समय पर स्क्रीनिंग एवं जांच ही इस बीमारी से बचाव और उपचार का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर खगड़िया जिले के 75 गांवों को उच्च जोखिम श्रेणी में चिन्हित किया गया है। इन गांवों में मोबाइल हैंडहेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे के माध्यम से घर के निकट ही जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि संभावित मरीजों की समय पर पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित किया जा सके। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.