टीबी से बचाव के प्रति किया जागरूक
हापुड़, अगस्त 19 -- भारत सरकार द्वारा संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बुधवार को डीएम पब्लिक स्कूल में एनसीसी कैडेट एवं छात्रों के लिए टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला छय रोग अधिकारी डॉक्टर राजेश सिंह ने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को टीबी रोग के लक्षण, जांच, उपचार एवं बचाव के प्रति जागरूक करना रहा है। डॉ राजेश सिंह ने विद्यार्थियों को टीबी रोग के प्रमुख लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी रहना, लगातार बुखार आना, रात में पसीना आना, वजन कम होना, भूख कम लगना तथा कमजोरी महसूस होना टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि ऐसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें और नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.