हजारीबाग, फरवरी 9 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। एनटीपीसी के सौजन्य से केरडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को पोषण और संवेदना निक्षय मित्र कार्यक्रम के तहत टीबी से पीड़ित 39 मरीजों को दवा के साथ पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। पौष्टिक आहार में 4 किलोग्राम दाल, 0.5 किलोग्राम सोया चंक्स, 1 लीटर सरसों का तेल तथा 1 किलोग्राम गुड़ शामिल है। सभी सामग्री मरीजों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दी गई। ताकि उपचार के साथ-साथ उनके शरीर को आवश्यक ऊर्जा और ताकत मिल सके। इस कार्यक्रम में एनटीपीसी के संस्कृति लेडीज़ क्लब के सहयोग से वितरण किया गया। यह पहल एनएमएल के डीसीएमपी की उस निरंतर प्रतिबद्धता रहेगा। वरिष्ठकर्मियों ने कहा इससे सामुदायिक विकास, स्वास्थ्य सुरक्षा और समाज के कमजोर वर्गों की देखभाल करते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.